सत्यचा सक्षमीकरण
MH-20-0053188

सत्यचा सक्षमीकरण रजी.MH-20-0053188

बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध राजनांदगांव स्टेशन में चला “नाका टिकट चेकिंग अभियान”

312 मामलों में कार्रवाई, 1 लाख 59 हजार रुपये से अधिक की वसूली

सक्षम भारत वार्ता
नागपुर, ता 8 : रेलवे राजस्व की सुरक्षा, यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की आदत को प्रोत्साहित करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नागपुर मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर निरंतर टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है ।

इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 07 अगस्त 2026 को राजनांदगांव स्टेशन में नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अरविंद साव, मुख्य टिकट निरीक्षक 07, टीटीई 22 एवं एम टी एस स्टाफ 10 शामिल थे।

इस अभियान के दौरान राजनांदगांव स्टेशन एवं यहाँ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों की सघन जांच कर कुल 312 मामलों से कुल 15,91,05 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 156 मामलों से 11 लाख 1 हजार 770 रुपये, अनियमित टिकट के 53 मामलों से 47 हजार 210 रुपये तथा बिना बुक किए गए लगेज के 123 मामलों से 12 हजार 830 रुपये जुर्माना शामिल है |

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचें।

Leave a Comment

Read More