सत्यचा सक्षमीकरण
MH-20-0053188

सत्यचा सक्षमीकरण रजी.MH-20-0053188

NVCC के निवेदन पर ट्राफीक की समस्याओं पर डीसीपी आदित्य मिर्खेलकर ने शहर के विभिन्न इलाकों का किया दौरा

सक्षम भारत वार्ता
नागपुर,ता.१६ : विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के प्रतिनिधी मंडल ने दि. 15 अक्टूबर 2026 को वाहनों चालकों द्वारा गलत दिशा से वाहन चलाने, शहर के कई व्यस्त इलाकों में ट्राफीक सिग्नल व चैराहों पर ट्राफीक अधिकारियों की उपस्थिती संबंधी समस्याओं एवं कई अन्य समस्याओं पर नागपुर के ट्राफीक डीसीपी श्री आदित्य जी मिर्खेलकर को उनके कार्यालय में मुलाकात कर प्रतिवेदन दिया। प्रतिनिधी मंडल में चेंबर के उपाध्यक्ष श्री रामअवतार तोतला, सचिव सीए हेमंत सारडा, कार्यकारिणी सदस्य व लाॅ एन्ड आॅर्डर उपसमिती के सहसंयोजक श्री राजंवतपाल सिंग तुली, कार्यकारिणी सदस्य श्री राकेश गांधी, श्री सलीम अजानी, अभय अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री सुरज सिंग ठाकुर तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम चेंबर की ओर से श्री रामअवतार तोतला, सीए हेमंत सारडा व श्री राजंवतपाल सिंग तुली व श्री राकेश गांधी ने श्री आदित्य जी दुपट्टा व पुष्पगुच्छ द्वारा सत्कार किया।

तत्पश्चात् श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है जो कि सही भी है। लेकिन पुर्व नागपुर में मिडल रिंग रोड पर संघर्ष नगर चैक तथा वाठोडा दहन घाट चैक के मध्य में स्वामीनारायण मंदिर तथा स्कूल है और वाठोडा दहन घाट चैक से मात्र कुछ मिटर की दुरी पर नारायण स्कूल तथा जगत पब्लिक स्कूल है। यहां पर दोपहर के समय बच्चों के पालक, आटो चालक, वैन चालक, स्कूल बस के चालक बच्चों को सड़क के रॉन्ग साइड से अपने वाहनों की ओर लेकर जाते है जिससे ना सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उलंघन हो रहा है बल्कि हर समय दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। यही सब संध्या के समय स्वामीनारायण मंदिर में आने वाले दर्शनार्थीयो व्दारा भी किया जाता है। मान्यवर मिडल रिंग रोड पर बहुत सी स्कूलें तो है ही साथ ही साथ बीयर बार एवं वाइन शॉप भी अधिक संख्या में है। जिससे यहां पर हमेशा भीषण सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
अतः चेंबर का निवेदन है कि मिडल रिंग रोड पर सुबह 7.00 से लेकर रात्रि में काम से कम 10.00 बजे तक सभी चैक के सिग्नलों को नियमित रूप से प्रारंभ रखा जाएं तथा सभी चैकों पर काम से कम दो की संख्या में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी की नियमित व्यवस्था की जाए ताकि ट्राफीक नियमों का पालन भी हो और यहां सड़क दुर्घटनाएं भी टाली जा सके।

चेंबर के सचिव सीए हेमंत सारडा ने कहा कि अभी हाल ही में सीए रोड पर पारडी – कलमना की ओर से आने वाली पुलिया के अंतिम छोर पर देशपांडे लेआउट और ईस्ट वर्धमान नगर को जोड़ने वाले मार्ग हल्दीराम डे टुडे के बिल्कुल समक्ष का बीच का डिवाइडर हटा दिया गया है जो कि अच्छी बात है, लेकिन यहां दोनों और स्पीड ब्रेकर नहीं लगाए गए जिस कारण कभी भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ रहता है आपसे विनंती है मार्ग के दोनों और कृपया करके स्पीड ब्रेकर लगा देंगे वैसे ही वैष्णो देवी चैक से गंगाबाई घाट की ओर जब प्रस्थान करते हैं तो दो जगह ऐसे चैक आते हैं जहां ट्रैफिक सिग्नल नहीं है पर दोनों चैंक पर स्कूल पड़ती है एक शास्त्री नगर चैक पर तथा दूसरी कुभार टोली चैक पर इसलिए उन दोनों चैक पर या तो ट्रैफिक सिग्नल प्रारंभ किया जाएं या फिर स्पीड ब्रेकर लगाई जाएं।
नागपुर शहर में बड़े पैमाने पर ई-रिक्शा चल रहे हैं जो की पर्यावरण के हिसाब से शहर के लिए बहुत अच्छी बात है लेकिन कुछ अनधिकृत रूप से भी चल रहे हैं। हमारी आपसे विनम्र अपील है कि इन पर भी ध्यान देकर कृपया जांच करवायी जानी चाहिए।

श्री राजवंतपाल सिंग तुली ने डीसीपी सर को बताया कि त्यौहारों के समय इतवारी, महल क्षेत्र में सबसे अधिक ट्राफिक की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए गांधीबाग बगीचे के पास, शहीद चैक, तिनल चैक, तांगा स्टैंड चैक, डागा हॉस्पिटल चैक, पंडित बछराज व्यास चैक, कोतवाली पुलिस स्टेशन चैक आदि स्थानों पर संध्या के समय 4 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक ट्राफिक पुलिस अधिकारी को खड़ा रखा जाना चाहिए। शहर में स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने के लिए कई प्राइवेट स्कूल बस तथा वैन भी चल रही है यह देखने में आ रहा है की कुछ स्कूल वैन अनधिकृत रूप से अवैध गैस किट लगाकर चल रही हैं, जो की कभी भी भीषण दुर्घटना का कारण बन सकते है क्योंकि पुर्व नागपुर के वाठोडा घाट चैक पर एक स्कूल बस में आग लग गई थी, जिसमें बच्चे सवार थें। अतः हमारा आप से निवेदन है कि समय-समय पर सभी स्कूल बसों और वैनों की भी जांच की जानी चाहिए ताकि उपरोक्त जैसी दुघर्टना की पुनरावृत्ति न हो।

कार्यकारिणी सदस्य श्री राकेश गांधी ने कहा कि नागपुर शहर के हर चैराहे के ट्रैफिक सिगनलों पर सिग्नल कोऑर्डिनेशन (सिग्नल सिंक्रोनाइजेशन) किया जाएं जिसके जरिए एक समय पर एक साथ पूर्ण सिग्नल संचालित हो सकेंगे, ताकी कोई वाहन एक निश्चित और तय गति (प्रगतिशील गति) से यदि चले, तो उसे आगे के सभी सिग्नलों पर हरी बत्ती (Green Light) ही मिलेगी और वाहनों को बार-बार हर सिग्नल पर रुकने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। जिससे ईंधन की खपत भी कम होगी और यातायात का प्रवाह भी सुचारू रुप से चलता रहेगा। हाल में पांचपावली से आशोक चैक होते हुए उमरेड रोड़ के दिघोरी चैक के आगे तक बने ब्रीज का उद्घाटन हुआ है। इस ब्रीज के बीच में अशोक चैक पर 5 अलग-अलग मार्ग निकलते है उसी तरह वर्धमान नगर से पारडी तथा कलमना जाने के लिए भी ब्रीज बनाया गया है उस ब्रीज पर पुराना पारडी चैक पर 4 अलग-अलग मार्ग निकलते है उसी तरह का हाल शांती नगर के ब्रीज पर भी है। अतः निवेदन है कि तत्काल उपरोक्त तीनो ब्रीजों पर सिग्नल लगया जाना चाहिए जिससे इन ब्रीजों पर चढ़ते-उतरते समय दुघर्टना की संभावनाएं कम होगी।

डीसीपी श्री आदित्य जी मिर्खेलकर ने चेंबर के निवेदन और सुझावों को ध्यान से सुना और तुरंत प्रतिसाद देते हुए कहा कि वे स्वंय चेंबर के प्रतिनिधीमंडल के साथ गांजाखेत चैक पर आकर इन क्षेत्रों के निरीक्षण करेंगे। इसी के तहत दि. 16 अॅक्टूबर 2026 को डीसीपी श्री आदित्य जी मिर्खेलकर ट्राफीक पुलिस इंस्पेक्टर श्री अजय मानकर के साथ गांजाखेत चैक पर आकर चेंबर के अध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर व चेंबर के पदाधिकारियों के साथ गोलीबार चैक, भारत माता चैक, मस्कासाथ चैक, किराणा ओली, शहीद चैक, सराफा बाजार, टांगा स्टेण्ड, नंगा पुतला, तीन नल चैक आदि इसके आसपास के क्षेत्रों की ट्राफीक व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात् गांधीबाग के जैन भवन में इस एरियों के सभी व्यापार संगठनों व सदस्यों के साथ ट्राफीक की समस्या पर चर्चा की।
इस अवसर प्रमुखता से सर्वश्री – नारायण तोष्णीवाल, अनीस खान, कमल किशोर सारडा, बलराम काकवानी, मनोहरलाल आहुजा, जुगल शर्मा व बड़ी संख्या व्यापारीगण उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव सीए हेमंत सारडा ने दी।

श्रीकांत शहारे
Author: श्रीकांत शहारे

पत्रकार

Leave a Comment

Read More