सक्षम भारत वार्ता
नागपुर,ता. 08 सितम्बर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, बिना टिकट
एवं अनियमित यात्रा पर रोक लगाने तथा रेलवे नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 07 सितम्बर 2026 को
गोंदिया स्टेशन में विशेष नाका टिकट जांच अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अरबिंद कुमार साव के
नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान 24 ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। अभियान में कुल 349 मामले पकड़े गए तथा
1,83,065 का जुर्माना वसूल किया गया। इनमें बिना टिकट यात्रा के 168 मामलों में 12,36,05 अनियमित टिकट के 67 मामलों
में 46,690 तथा बिना बुक किए गए लगेज के 114 मामलों में 12,770 का जुर्माना शामिल है।
अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अरबिंद कुमार साव के नेतृत्व में 2 वाणिज्य निरीक्षक, 11 मुख्य टिकट
निरीक्षक, 26 चल यात्रा टिकट निरीक्षक एवं 3 एम टी एस स्टाफ सहित वाणिज्य विभाग की टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह ने कहा कि टिकट जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बिना टिकट
अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने से रोकना तथा उन्हें रेलवे नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने यात्रियों से
अपील की कि वे हमेशा उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने बताया कि ऐसे सघन टिकट जांच अभियान आगे भी
नियमित रूप से जारी रहेंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व आवश्यकतानुसार प्लेटफॉर्म टिकट लेने, एक प्लेटफॉर्म से दूसरे
प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने
में सहयोग करने की अपील की है।
Author: श्रीकांत शहारे
पत्रकार
















