सत्यचा सक्षमीकरण
MH-20-0053188

सत्यचा सक्षमीकरण रजी.MH-20-0053188

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में अंतरामंडल सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2026 ‘कला सागर’ का भव्य आयोजन

संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला एवं रंगोली में रेल कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

सक्षम भारत वार्ता
नागपुर,ता.२४ : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा अंतरामंडल सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2026 ‘कला सागर’ का आयोजन आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को मंगल मंडप, कड़बी चौक, नागपुर में किया गया। प्रतियोगिता में रेल कर्मचारियों ने संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला एवं रंगोली जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में श्री दीपक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, श्रीमती श्वेता एच.के. छोरिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी तथा सहायक कार्मिक अधिकारी, नागपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान संगीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। नाटक विधा में प्रतिभागियों ने सामाजिक एवं समसामयिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक सोच, कलात्मक कौशल एवं कल्पनाशीलता का परिचय दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि ‘कला सागर’ जैसे सांस्कृतिक आयोजन रेल कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए मंच प्रदान करने के साथ-साथ कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण, आपसी सौहार्द, सहयोग एवं टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन ने रेल कर्मचारियों की कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए उनमें रचनात्मकता और सहभागिता की भावना को और अधिक प्रोत्साहित किया।

श्रीकांत शहारे
Author: श्रीकांत शहारे

पत्रकार

Leave a Comment

Read More