सक्षम भारत वार्ता
नागपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधकश्री दीपक कुमार गुप्ता ने आज
दिनांक 03 सितंबर 2026 को गोंदिया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री
सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं रेल कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
औचक निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने स्टेशन के विभिन्न
प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैठने की
व्यवस्था, यात्री सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने
संबंधित अधिकारियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं को उच्च स्तर पर बनाए
रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने गाड़ी संख्या 20826 नागपुर–बिलासपुर वंदे भारत
एक्सप्रेस में भी खान-पान संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराए
जा रहे भोजन एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्धारित मानकों के अनुरूप खान-पान व्यवस्था
तथा यात्रियों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं खान-
पान सेवा से जुड़े कर्मचारियों को यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप
खान-पान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने गोंदिया टीटीई विश्राम कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां
उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता एवं कर्मचारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली
तथा सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
श्री दीपक कुमार गुप्ता ने स्टेशन के परिसंचारी क्षेत्र (सर्कुलेटिंग एरिया) का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने यात्रियों के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता तथा परिसर के सुव्यवस्थित रखरखाव का
जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिसंचारी क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं यात्रियों के
लिए सुविधाजनक बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर स्थित स्वास्थ्य इकाई का भी जायजा लिया। उन्होंने
स्वास्थ्य इकाई में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक
संसाधनों की जानकारी प्राप्त की तथा रेल कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर
विशेष जोर दिया।
मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर स्टेशन की
कार्यप्रणाली तथा यात्री सुविधाओं से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि
यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में
शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन पर उपलब्ध सभी यात्री सुविधाओं का
नियमित निरीक्षण किया जाए तथा जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई
सुनिश्चित की जाए।
इस औचक निरीक्षण के दौरान नागपुर मंडल के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं
कर्मचारी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक को स्टेशन पर संचालित विभिन्न
व्यवस्थाओं एवं यात्री सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।
मंडल रेल प्रबंधक ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता, यात्री सुविधा, संरक्षा एवं बेहतर
सेवा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Author: श्रीकांत शहारे
पत्रकार

















