देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
सक्षम भारत वार्ता
नागपुर,ता.२१ : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शाहनवाज हुसैन ने रविवार की दोपहर उमरेड रोड, बड़ा ताजबाग स्थित हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर हाजिरी दी. इस दौरान उन्होंने बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के मजार-ए-अकदस पर अकीदत के फूल और चादर पेश की तथा देश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआ मांगी. दरगाह परिसर आगमन पर हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री प्यारे जिया खान ने श्री शाहनवाज हुसैन का दस्तारबंदी कर भव्य स्वागत और सम्मान किया. इस अवसर पर हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री प्यारे जिया खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार, ट्रस्टी हाजी फारूकभाई बावला, इमरान खान ताजी, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया एवं मुस्तफाभाई टोपीवाला प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
Author: श्रीकांत शहारे
पत्रकार















