सक्षम भारत वार्ता
नागपुर,ता.२१ : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, यात्रियों एवं रेलकर्मियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में नागपुर मंडल में 19 से 22 सितम्बर 2026 तक विभिन्न चरणों में व्यापक स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, यार्डों, रेलवे कॉलोनियों, रेलवे परिसरों एवं किनारे स्थित कचरा संभावित स्थलों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इन स्थलों पर जमा
कचरे एवं अनावश्यक सामग्री को हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। कचरा संभावित स्थलों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण
अभियान के दौरान केवल कचरा हटाने तक ही सीमित न रहते हुए स्वच्छ किए गए स्थलों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। खाली एवं साफ किए गए स्थानों को व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में प्रयास किए गए, ताकि रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं यात्रियों के लिए
अधिक अनुकूल बनाया जा सके। प्रमुख स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा उपकरणों की समीक्षा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत आज 21 सितम्बर 2026 को मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ सफाई कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों, उपकरणों एवं संयंत्रों की पर्याप्त उपलब्धता, कार्यशीलता और उचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही, सफाई कर्मचारियों के लिए आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) की पर्याप्त उपलब्धता एवं उनके उचित उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि सफाई कार्य सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।
जनभागीदारी से स्वच्छता का संदे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के माध्यम से रेलवे परिसरों में स्वच्छता के प्रति सामूहिक
जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान में रेलकर्मियों एवं संबंधित सफाई कर्मचारियों की सहभागिता से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है। नागपुर मंडल द्वारा अभियान के अंतर्गत संचालित इन गतिविधियों का उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने
के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Author: श्रीकांत शहारे
पत्रकार















